पीएम मोदी नें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर नया भारत बनाने का संकल्प लिया

नई दिल्ली : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्ष 2047 में जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष मना रहा होगा, तब तक एक नया भारत का निर्माण ही हमारा लक्ष्य है। और अब दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं, जो एक नए भारत को बनने से रोक सके। नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनको स्मरण करते हुए पीएम मोदी नें कहा कि आज हम नेताजी के सपनों का भारत बनाने में लगे हुए हैं। हम उनके स्वाधीन भारत के सपने को साकार ज़रूर करेंगे,और इस सपने को साकार करने में देश के युवाओं की अहम भूमिका रहेगी ।पीएम मोदी ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया और उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया।

इस मौक़े पर पीएम मोदी ने सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कारों का वितरण भी किया।इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि एनडीआरएफ पहले कृषि विभाग के अंतर्गत आता था। हमारी सरकार ने एनडीआरएफ कोपहले से काफ़ी मजबूत किया है। दुनियाभर के देशों नें हमारे आपदा प्रबंधन की तारीफ की है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने एनडीआरएफ का आधुनिकीकरण किया और राष्ट्रीय स्तर पर इसका प्रसार भी किया है।प्रधानमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए भारत सरकार ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से इसे जोड़ने के साथ-साथ हर वो जरूरी काम किए हैं, जिसने एनडीआरएफ को मजबूत बनाया।पीएम मोदी ने यह घोषणा भी की,कि नेताजी की इस होलोग्राम प्रतिमा की जगह बहुत ही जल्द ग्रेनाइट की प्रतिमा स्थापित होगी।और नेताजी की यह प्रतिमा हमारी आने वाली पीढ़ी को हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में बताती रहेगी।