नालंदा ज़हरीली शराब मामलें में मुख्य आरोपी सुनीता देवी सहित 2 गिरफ़्तार

नालंदा : बिहार के नालंदा में जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत मामले में पुलिस ने तीन लोगों मुख्य आरोपी सुनीता देवी और उसके दो बेटों सूरज और सिंटू को गिरफ्तार किया है।सोहसराय के छोटी पहाड़ी जहरीली शराब कांड में सुनीता देवी समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा सुनीता देवी के बेटे धीरज को लेकर पहाड़ी पहुंचे। जहां सुनीता के घर के पास जहरीली शराब में इस्तेमाल की जाने वाली स्प्रिट बरामद हुई थी।

पुलिस की पूछताछ के दौरान सुनीता देवी के बेटे ने माना था कि शराब बनाने के लिए इस्तेमाल हुए स्प्रिट को उसने घर के पास ही जमीन में गाड़ दिया था। जहां से खुदाई कर बचे अवशिष्ट को बरामद करते हुए एसपी अपने साथ ले गए।अधीक्षक अशोक मिश्रा के आदेश पर शराब कांड के बाद अलग-अलग जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें अभी तक 26 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं, और क़रीब 86 लीटर अवैध शराब भी बरामद हुई है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में शनिवार से अबतक 13 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई थी. वहीं सूत्र बताते हैं कि, जहरीली शराब से और ज्यादा मौतें हुईं हैं. दूसरे जगह प्रशासन को सूचना दिए बगैर ही उनका दाह संस्कार कर दिया. शहर के छोटी पहाड़ी में हुए शराब कांड पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।