पीएम मोदी उत्तराखंड के दौरे पर,केदारनाथ में की पूजा

केदारनाथ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने उत्तराखंड के दौरेपर केदारनाथ पहुंचे है। इसके बाद पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही पूरे मंदिर की परिक्रमा भी की। इसके बाद पीएम मोदी करीब 9 बजे केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे। बता दें कि आज पीएम उत्तराखंड को कई करोड़ की सौगात देंगे। बताया जा रहा है कि रोपवे परियोजना की आधारशिला रखने के बाद पीएम आदिगुरु शंकराचार्य की समाधिस्थल के दर्शन करेंगे। इसके बाद मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर पीएम मोदी बद्रीनाथ जाएंगे।
पीएम मोदी सुबह करीब 11.30 बजे बद्रीनाथ मंदिर का दर्शन करेंगे और पूजा करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दें कि दोपहर करीब 12 बजे रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। पीएम मोदी यहां भी सड़क और रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। माणा गांव में सड़क और रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी अराइवल प्लाजा और झीलों के विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। बता दें कि इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।