बारिश के कारण अब पहाड़ी इलाकों में भारी दिक्कते हो रही है इसी कड़ी में मानसून की दस्तक के बाद भूस्खलन हो रहा है और सड़कों के बंद होने का दौर चल रहा है आपको बतादें कि क्रॉनिक लैंड स्लाइड जोन ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। बीते दिन शुक्रवार को चमोली जिले में सिरोहबगड़ में फिर मलबा आने से ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-58) फिर बंद किया गया।
लोनिवि की तरफ से खबर में शुक्रवार को एक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 83 सड़कें अवरुद्ध रहीं । इसी दिन कुल 81 सड़कों को खोलने का काम भी किया गया। इसके अलावा नौ राज्य हाईवे, 10 मुख्य जिला मार्ग, चार अन्य जिला मार्ग, 40 ग्रामीण सड़कें और पीएमजीएसवाई के तहत 20 सड़कें पहाड़ियों से मलबा और बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गईं। बंद सड़कों को खोलने के काम में कुल 289 जेसीबी लगाई गई हैं।
भारी संकट बना सिरोहबगड़ भूस्खलन क्षेत्र,83 सड़के बंद

