नवाब मालिक के आरोपों का दीवाली बाद जवाब देंगे पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस

मुंबई : ड्रग्स केस में मंत्री नवाब मलिक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम लेकर खलबली मचा दी है। नवाब मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र में ड्रग्स का पूरा खेल कहीं न कहीं देवेंद्र फडणवीस जी के आशीर्वाद से चल रहा था और चल रहा है. उनके ड्रग्स कनेक्शन की जांच होनी चाहिए , उन्होंने बताया कि ड्रग्स की तस्करी के एक मामले में जेल में बंद जयदीप राणा नाम के एक व्यक्ति का संबंध पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस से है। जिसके जवाब में देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मालिक पर ज़ोरदार हमला बोलते हुए कहा कि जिसका खुद अंडरवर्ल्ड से संबंध है उसे मेरे बारे में बोलने का अधिकार नहीं है। मैं दिवाली के बाद नवाब मलिक और अंडरवर्ल्ड के बीच रिश्‍तों का सबूत पेश करूंगा।

बता दें कि सोमवार सुबह नवाब मलिक ने फडणवीस पर कई गंभीर आरोप लगाये , उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्‍यमंत्री के इशारे पर ही ड्रग्स का सारा खेल चल रहा था और अभी भी चल रहा है। नवाब मलिक ने यह भी कहा है कि जेल में बंद ड्रग पेडलर जयदीप राणा से पूर्व मुख्‍यमंत्री के साथ संबंध हैं। भाजपा के कई नेता ड्रग्स के धंधे में लिप्त हैं , मैं यह जानना चाहता हूं कि आखिर ये ड्रग पेडलर छूट कैसे जाते हैं? प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवाब मलिक ने मंत्री रामदास अठावले पर भी हमला बोला और कहा कि आरोपी का समर्थन करना दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्रीय मंत्रीरामदास अठावले ,समीर वानखेड़े के परिवार वालों से क्यों मिले ? देश के सामाजिक न्याय राज्य मंत्री जिनका काम अनुसूचित जाति के लोगों को न्याय दिलाने का है , और जिस अधिकारी ने फर्जीवाड़ा करके सर्टिफिकेट लिया है उसका समर्थन करना दुर्भाग्यपूर्ण है।