नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिन सोमवार को झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर रांची में बिरसा मुंडा संग्रहालय का श्रीगणेश किया। इस उद्घाटन समारोह के मौके पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही आज के ही दिन झारखंड अस्तित्व में आया था,साथ ही वो बोले कि जनजातीय मामलों का मंत्रालय बनाया था और जनजातीय हितों को राष्ट्र की नीतियों से जोड़ा था।
उद्घाटन के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा कि राष्ट्र ने तय किया है कि आजादी के ‘अमृत काल’ के दौरान आदिवासी परंपराओं और उनकी वीरता की गाथाओं को और भी भव्य पहचान दी जाएगी। जिसके चलते ही ऐसा बड़ा और इतिहास से जोड़ता हुआ यह निर्णय हुआ है। आज 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर पर जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी म्यूजियम देशवासियों को समर्पित है।
आज इस कार्यक्रम के संबोधन में पीएम बोले कि – ‘कुछ दिन पहले मैंने हर राज्य में आदिवासी म्यूजियम की स्थापना का आह्वान किया था। मुझे खुशी है कि हर राज्य इस ओर केंद्र सरकार के साथ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नौ और राज्यों में आदिवासी म्यूजियम यहाँ बनाए जाएंगें। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा ने समाज के लिए जीवन दिया। अपनी संस्कृति अपने देश के लिए प्राणों का परित्याग किया। इसलिए वे आज भी हमारी आस्था में, हमारी भावनाओं में उपस्थित हैं।

