देहरादून में पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने आज किया प्रदर्शन,बलूनी ने दिया पेंशन बहाली का आश्वासन

आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज सोमवार को प्रदेशभर के कर्मचारी देहरादून पहुंचे हैं और अपनी आवाज़ को बुलंद करके इस पेंशन भाली के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के आह्वान पर परेड ग्राउंड से सचिवालय तक कूच किया गया है। इस आंदोलन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु भी आज राजधानी देहरादून में उपस्थित हैं। 

आज दिन (सोमवार) की रैली के लिए बीते दिन रविवार को तीन बजे पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जिसके बाद संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बंधु ने कहा कि उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के लिए सराहनीय काम किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न संगठन और जनप्रतिनिधि लगातार अपना समर्थन दे रहे हैं। कोविड काल में संगठन ने जो सामाजिक कार्य किए है वो वाकई सराहनीय है। 
उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि , देवभूमि उत्तराखंड एक क्रांतिकारी प्रदेश है और मुझे लगता है कि पुरानी पेंशन बहाली की जो समस्या बनीं हुई है उसका निस्तारण भी इसी राज्य से होगा।  इस दौरान हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष जीत मणि पैन्यूली, प्रदेश महामंत्री मुकेश रतूड़ी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, प्रांतीय प्रवक्ता सूर्य सिंह पंवार, जगनमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज अवस्थी, प्रांतीय संयुक्त मंत्री पुष्कर राज बहुगुणा, देहरादून के अध्यक्ष सुनील गुसाईं, सचिव हेमलता कजालिया, प्रवेश उनियाल, चेतन कोठारी, रणजीत सिंह, कीर्ति भट्ट, हर्ष वर्धन जमलोकी, सुभाष डिमरी, मनीषा कंडवाल, प्रेमलता गुसाईं सभी इस आंदोलन में उपस्थित हैं। 

आज के इस प्रदर्शन से पूर्व पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलनरत दूसरे संगठन पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने अपनी मांग को लेकर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मिले हैं जिसके बाद उन्होंने (बलूनी) सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *