पीएम मोदी ने दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का किया उद्घाटन, कहा- युवा देश की ताक़त

पुडुचेरी : पीएम नरेंद्र मोदी ने आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर पुडुचेरी में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। इस उपलक्ष्य में उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया भारत को आशा भरी निगाहों से देख रही है कि क्योंकि देश का, जन से मन तक, शक्ति से लेकर सपनों तक और चिंतन से लेकर चेतना तक सब कुछ युवा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए जरूरी है कि युवा दुनिया में उभरती प्रौद्योगिकी का उपयोग करे।


पीएम ने यह भी कहा कि भारत आज जो कहता है, दुनिया उसे आने वाले कल की आवाज मानती है। आज जो भारत सपने देखता है, उसमें भारत के साथ-साथ विश्व का भी भविष्य दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि जिस देश के पास जितनी युवा शक्ति होती है, उसकी क्षमताओं को उतना ही व्यापक माना जाता है् . साथ ही उन्होंने युवाओं को मन्त्र दिया दी कि ‘मुकाबला करो और जीतो.’पीएम ने यह भी कहा कि भारत युवा है क्योंकि भारत ने हमेशा आधुनिकता को स्वीकार किया है। भारत वह है जिस की प्राचीनता में भी नवीनता है. उन्होंने कहा कि आज भारत के युवा में अगर श्रम करने का सामर्थ्य है तो भविष्य की स्पष्टता भी है।