नई दिल्ली : इंटरनेट आज आम लोगों की रोजमर्रा के जीवन का जरूरी अंग बन गया है। आलम यह है कि भोजन और पानी की तरह अब इंटरनेट भी बेहद जरूरी है। आज के समय में ऑनलाइन गतिविधियां बढ़ने के साथ-साथ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं। दरअसल कुछ लोग अक्सर फ्री या फिर पब्लिक वाईफाई उपलब्ध होते ही, उसका पूरा फायदा लेते हैं और ऑनलाइन कई काम उस दौरान निपटा लेते हैं जो किसी खतरे से खाली नहीं है। आज के समय में रेस्टोरेंट, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर वाईफाई सेवा मिल जाती है। ऐसे में लोग फ्री इंटरनेट का पूरा आनंद लेते हैं। इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। दरअसल पब्लिक वाईफाई से एक बार में कई लोग इससे कनेक्ट रहते हैं, जिसका फायदा हैकर्स उठाते हैं। कासतौर पर जब लोग वाईफाई से कनेक्ट करते हैं और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं तो जालसाज लोगों की पूरी इन्फॉर्मेशन चुरा लेते हैं। अब इस तरह की जालसाजी के प्रति साइबर क्राइम सेल की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार कई बार हैकर्स वाईफाई को ओपन छोड़कर इसका फायदा उठाते हैं। जैसे ही आप बिना पासवर्ड के पब्लिक वाईफाई को फोन में कनेक्ट करते हैं तो हैकर्स आपके स्मार्टफोन का मैक एड्रेस और आईपी एड्रेस राउटर में दर्ज कर लेते हैं। यही नहीं फ्री वाईफाई के जरिए लोगों के मोबाइल व कंप्यूटर में मैलवायर व वायरस भेजकर उसे हैक कर लेते हैं। इसके बाद लोगों के द्वारा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर नजर रखते हैं और उनके यूजर आईडी व पासवर्ड हासिल करने के बाद लोगों के बैंक अकाउंट से रुपये ट्रांसफर कर लेते हैं। यही नहीं हैकर्स कई बार लोगं के पर्सनल डाटा चोरी करने के बाद उसे लौटाने के एवज में रुपये भी मांगते हैं।
पब्लिक वाईफाई करते है इस्तेमाल,तो हो सकता है बड़ा नुक्सान

