पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को दी बधाई

लन्दन:  ब्रिटेन के नए प्रधान मंत्री भारतीय ऋषि सुनक को आज गुरूवार को पीएम मोदी ने फोन पर बधाई दी। उन्होंने सुनक को पीएम बनने की बधाई दी। इस दौरान मोदी ने भारत-ब्रिटेन के द्विपक्षीय रिश्तों और व्यापार समझौते को लेकर भी बातचीत की। पीएमओ की तरफ से कहा गया कि दोनों नेताओं ने एफटीए को जल्द से जल्द नतीजे तक पहुंचाने पर प्रतिबद्धता कही है। इसके अलावा ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनका परिवार 10 डाउनिंग स्ट्रीट के ऊपर एक छोटे से फ्लैट में रहने के लिए आएगा। उनके प्रवक्ता ने कहा कि वे वहां बहुत खुश थे।यहां प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास और कार्यालय हैं। यहां वह जगह भी है, जहां विश्व नेताओं से राजघराने तक के मेहमानों का स्वागत किया जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *