क्या आप जानते है उत्तराखंड की इस रोमांचक जगह के बारे में ?

उत्तरकाशी : उत्तराखंड प्रदेश के ऐतिहासिक पर्यटक स्थल गरतांग गली में इस साल करीब अब तक 12 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। जिससे गंगोत्री नेशनल पार्क को करीब 18 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। 11 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी गरतांग गली में लकड़ी के पुल की सीढ़ियां इंजीनियरिंग का नायाब प्रमाण है। आपको बतादें कि आजादी से पहले तिब्बत के साथ व्यापार की इक्षा से उत्तरकाशी में नेलांग वैली होते हुए तिब्बत ट्रेक तैयार किया गया और यह ट्रेक भैरोंघाटी के नजदीक खड़ी चट्टान वाले हिस्से में लोहे की रॉड गाड़कर और उसके ऊपर लकड़ी बिछाकर बनाया गया। 150 मीटर लंबा यह लकड़ी का पुल काफी जर्जर हो गया था जिसकी वर्ष 2021 में जिला प्रशासन ने मरम्मत कराई थी।अभी तक करीब 12 हजार से अधिक पर्यटक गरतांग गली का दीदार कर चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *