चाय पीते ही ऐसा क्या हुआ एक साथ हुई चार मौतें,सभी हैरान 

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में आज बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां चाय पीने से दो बच्चों समेत तीन की  मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है ,और दो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसमें से एक और मौत होने कीताज़ा खबर  मिली है।  भाई दूज वाले दिन गांव में चार मौतों की खबर से सभी भौचक्के है । वहीं चाय पीने वाले पांचवे शख्स की हालत भी चिंताजनक है।

 क्या है मामला ?-भाई दूज वाले दिन गांव नगला कन्हई के रहने वाले शिवनंदन के घर 55 वर्षीय ससुर रविंद्र सिंह निवासी तिलकपुर जनपद फिरोजाबाद घर आए और चाय पीने के लिए बैठे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले सोबरन सिंह भी  वहीँ आ बैठे सभी लोग चाय पीने लगे, अचानक रविंद्र सिंह, सोबरन की अचानक तबीयत खराब हो गई। वह बेसुध होकर गिर पड़े। परिजन जब तक उन्हें संभालते, तब तक 35 वर्षीय शिवनंदन और छह वर्षीय पुत्र शिवांग और पांच वर्षीय दिव्यांश की हालत भी बिगड़ गई और सभी हैरान रह गए आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया वहां चिकित्सकों ने रविंद्र सिंह, शिवांग और दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया।  एक साथ चार मौतों की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *