समुद्री रास्ते से भारत को घेरने में लगा चीन

बीजिंग : चीन अपनी नापाक हरकतों से पीछे नहीं हट रहा है। वह लगातार भारत को घेरने के पीछे प्रयास में हैं। अब अमेरिकी अधिकारियों ने चीन के बारे में बड़ा खुलासा किया है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने अफ्रीकी देश जिबूती में अपना सैन्य अड्डा स्थापित किया है। चीन के इस कदम से हिंद महासागर में भारत के लिए गंभीर चुनौतियां खड़ा होने वाला है ऐसी आशंका जताई गई है। पेंटागन की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016 से चीन जिबूती में सैन्य अड्डे का निर्माण कर रहा था। इस साल यह सैन्य अड्डा संचालित हो गया है। चीन यहां बड़े पैमाने पर एयरक्राफ्ट कैरियर, युद्धक पोत, पनडुब्बियां तैनात करने की तैयारी है। इस शिप में बड़े पैमाने पर टैंक, ट्रक व अन्य हथियार लगाए जा सकते हैं। यह जहाज जमीनी व हवाई हमलों को नाकाम करने में सक्षम है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *