आज अलीगढ़ में चुनावी सभा करेंगे पीएम मोदी

अलीगढ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 अप्रैल को नुमाइश मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।  इसे लेकर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन हो गया है। एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाना तय हुआ है। इन वाहनों को बाईपास से होकर गुजारा जाएगा। केवल एंबुलेंस व आपातकालीन वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा। घर से किसी काम से बाहर निकलना है तो पता कर लें कि किस मार्ग को आवागमन के लिए परिवर्तित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *