Uksssc पेपर लीक मामलें में एक और गिरफ्तार,कुल 19 की हुई गिरफ्तारी

देहरादून : गौरतलब है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में बड़े घपले के बाद अभी तक इसमें 19 गिरफ्तारियां हो चुकी है। स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने आज गुरुवार को एक और आरोपी को धरदबोचा है। इस मामले में अब तक 19 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। उत्तरकाशी के नौगांव से अंकित रमोला (32) पुत्र दीपक सिंह रमोला को पूछताछ को  बुलाया गया और सबूतों की पुष्टि होने पर अंकित को गिरफ्तार किया गया।  वहीं, एसटीएफ ने सभी ऐसे अभ्यर्थियों को आगाह किया है जिन्होंने अनुचित साधनों से एग्जाम को क्लियर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *