पीयूष गोयल होंगे राज्यसभा में सदन के नेता

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। वह थावरचंद गहलोत की जगह लेंगे जिन्हें कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राज्यसभा के दो बार के सदस्य गोयल वर्तमान में उच्च सदन में राजग के उप-नेता हैं और वह केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य भी हैं।

मानसून सत्र से पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई
सरकार ने संसद के मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मानसून सत्र 19 जुलाई को आरंभ होगा और 13 अगस्त को उसका समापन होगा।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को इस बैठक के लिए आमंत्रित किया है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है।

परंपरा
सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलना सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की सर्वदलीय बैठकें सत्र आरंभ होने से पहले बुलाई जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *