बीच में अटका पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलिज का काम,पीएम मोदी ने हाल ही में किया था शिलान्यास

चुनावी प्रचार के दौरान नेताओं द्वारराज्यों में जाकर बड़े बड़े वादों की जेहड़ी लगाईं गई। जिसमें हाल ही में उत्तराखंड में पीएम मोदी द्वारा पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का वर्चुअली शिलान्यास किया गया था। जिसके बाद कहा गया था की बहुत जल्दी ही  मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।  यहां तक कि प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जनवरी में निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब खबर है कि मेडिकल कॉलेज के लिए लगाई गई निविदा प्रक्रिया को ही निरस्त कर दिया गया है।इसके अलावा 2014 में तत्कालीन सरकार ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण का ऐलान किया गया है। डाली और बाकायदा 2017 में चुनाव से ठीक पहले सीएम रहते हुए हरीश रावत ने शिलान्यास किया था जिसके बाद पिथौरागढ़ नगर से करीब आठ किमी दूर मोस्टामानू में करीब 25 एकड़ की भूमि पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण होना है। जिसके लिए 455 करोड़ की राशि स्वीकृत है।

स्वीकृत राशि का 90% केन्द्र सरकार तथा 10% राज्य सरकार को खर्च करना है। निर्माण कार्य के लिए 76 करोड़ रुपए जारी भी हुए हैं। चुनाव से पहले पीएम मोदी ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का वर्चुअली शिलान्यास किया था और सीएम धामी ने जनवरी में निर्माण कार्य हर हाल में शुरु करने के निर्देश दिए थे, लेकिन फरवरी माह समाप्त होने पर है लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के लिए लगाई गई निविदा प्रक्रिया को ही निरस्त कर दिया है। अब इसका दुबारा निर्माण होगा या नहीं इसकी कोई जानकी नहीं मिल पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *