खबर पढ़ आपकी रूह जाएगी काँप,हो जाए सावधान !

लखनऊ : बीते दिन मंगलवार को यूपी लखनऊ से बेहद दिल दहला देने वाली घटना हुई जहां राजधानी के कैसरबाग के बंगाली टोला में सुबह तड़के रिटायर्ड शिक्षिका सुशीला त्रिपाठी (82) की उनके घर में ही पल रहे पिटबुल डॉग ने नोच डाला , जिससे उनकी मृत्यु हो।सुशीला त्रिपाठी परिवार के साथ कैसरबाग के बंगाली टोला में रहती थी। वह नारी शिक्षा निकेतन में शिक्षिका के पद से रिटायर्ड हुईं थीं। 
सुशीला और उनके परिवार ने घर में एक लेब्राडोर तो दूसरा खूंखार प्रजाति का पिटबुल डॉग था जिसने मंगलवार सुबह सुशीला छत पर दोनों पेट्स को टहला रही थीं। अचानक से पिटबुल ने सुशीला पर हमला किया और पेट, सिर, चेहरा, पैर और हाथ में कई जगह नोंच लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान सुशीला के घर में केवल नौकरानी ही थी। सुशीला की चीख सुनकर वह छत पर पहुंची तो उन्हें खून से लथपथ देख जोर जोर से चीखने लगी। सूचना पर सुशीला का बेटा अमित भी आ गया। आनन-फानन उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।  \

 किया काफी संघर्ष – सुशीला के शरीर पर करीब 13 जगह श्वान के निशान मिले। इसके अलावा कई जगह शरीर पर खरोंच के निशान भी मिले हैं। इससे जाहिर है कि सुशीला ने खुद को पिटबुल से बचाने के लिए काफी संघर्ष किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *