बद्रीनाथ हाइवे: कौडियाला के पास खाई में गिरी कार, रेस्क्यू जारी नहीं मिले युवक 

ऋषिकेश : दुखद खबर मिली है जिसके चलते यूपी मेरठ के कुछ यात्री जो की केदारनाथ दर्शन करने पहुंचे थे उनकी कार बदरीनाथ हाईवे के पास कौडियाला में खाई में गिर गई और सभी की मृत्यु हो गई है। पुलिस चौकी ब्यासी से हादसे की सूचना मिली तो एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया तो नदी किनारे यात्रियों के सामान मिले।

 आज सुबह बुधवार केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे मेरठ के यात्रियों का वाहन का हादसा हुआ और घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रस्सी की सहायता से खाई में उतरी। टीम को नदी किनारे गाड़ी की नंबर प्लेट,कैरी बैग,मोबाइल व आधार कार्ड मिले, जिससे ये अनुमान लगाया कि गाड़ी नदी में गिरी। नदी का जलस्तर बढ़ा होने व बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी हुई। वहीं इस दौरान मौके पर मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचित किया गया। रेस्क्यू अभियान अभी जारी है।  चारो ही युवकों का कुछ पता नहीं चला है। 

इनकी मिली पहचान –

  -नितिन पुत्र राजेश निवासी शास्त्री नगर मेरठ  उम्र 25 वर्ष  व 
-हर्ष गुर्जर  पुत्र संजय  निवासी काजीपुर मेरठ  उम्र 19 वर्ष    

पंकज शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी शास्त्री नगर मेरठ उम्र 52 वर्ष 

-गुलवीर जैन पुत्र दर्शन लाल जैन निवासी शास्त्री नगर मेरठ उम्र 40 वर्ष 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *