यूपी के बाराबंकी में बस और ट्रक की भिड़ंत , 9 लोगों की मौत

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा हुआ है ,जिसमे नौ लोगों की मौत हो गई है। बाराबंकी में किसान पथ पर एक बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत में 14 लोग घायल हो गए हैं। वहीं मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन की टीम ने घायलों को इलाज से लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाराबंकी में किसान पथ के आउटर रिंग रोड पर ट्रक से बस की टक्कर होने से 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद राहत एवं बचाव का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

बस नई दिल्ली से बहराइच की ओर जा रही थी। और चश्मदीदों ने बताया की भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस के परखचे उड़ गए। मरने और घायल होने वाले अधिकतर लोग बहराइच और गोंडा के रहने वाले हैं। प्रशासन ने घायलों की सूची जारी कर दी है लेकिन मरने वाले लोगों की सही जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो पायी है। प्रशसन की ओर से बताया जा रहा है कि जल्द ही मृतकों की सूची भी ज़ारी कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि यह हादसा सड़क पर किसी जानवर के आ जाने की वजह से हुआ है। मौक़े पर मौज़ूद लोगों ने बताया कि ट्रक और बस दोनों तेज रफ्तार में थी, तभी एक जानवर अचानक सड़क पर आ गया, जिसके कारण ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा औरटक्कर हो गई।