मासूम पर भैस ने कर दिया गोबर, घुटा दम-हुई मौत

महोबा जिले में कोतवाली कुलपहाड़ के सतारी गांव में दम घुटने की वजह से मासूम की मौत हो गई है। लेकिन दम कैसे घुटा ये अजीबोग़रीब है। मकान के आंगन में जिस जगह पालतू पशु बंधा हुआ था वहीँ माँ काम कर रही थी और उसने अपने छह माह के बेटे को झूले में लिटा दिया था। वहीँ एक भैंस ने मासूम के ऊपर गोबर कर दिया माँ को इस बात का समय रहते पता नहीं चला और दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। सतारी गांव निवासी मुकेश यादव पशुपालन का काम है। मकान बड़ा होने के चलते वह आंगन में ही पशुओं को बांधता है। बीते मंगलवार की देर शाम उसकी पत्नी निकिता पशुओं को भूसा चारा दे रही थी।

छह माह के मासूम बेटे आयुष के रोने पर उसने उसे झूले में लिटा दिया और पशुओं के पास ही झूला खिसका दिया और अपने काम में व्यस्त हो गई। तभी एक भैंस ने झूले के ऊपर गोबर कर दिया। मुंह के ऊपर गोबर गिरने से मासूम को सांस नहीं आई। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *