नई दिल्ली : गौरतलब है कि बीते पांच दिनों से ओपनएआई कंपनी में हंगामेनिन के बाद अब इसके संस्थापक सैम ऑल्टमैन ने एआई कंपनी में वापसी का एलान किया गया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखकर साझा किया कि मुझे ओपनएआई पसंद है, और पिछले कुछ दिनों में मैंने जो कुछ भी किया है वह इस टीम और इसके मिशन को एक साथ रखने के लिए हुआ था। जब मैंने माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होने का फैसला किया, तो यह स्पष्ट था कि यह मेरे और टीम के लिए सबसे अच्छा रास्ता था। नए बोर्ड और सत्या के समर्थन के साथ, मैं ओपनएआई में लौटने और एमएसएफटी के साथ हमारी मजबूत साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।”हाई-प्रोफाइल एआई स्टार्टअप ने भी इस खबर को साझा किया है और कंपनी ने भी कहा है कि पिछले हफ्ते आल्टमैन को स्टार्टअप से अचानक बर्खास्त करने के बाद पांच दिनों की गहन चर्चा हुई जिसके बाद विश्वास का माहौल बन गया है।ओपनएआई बोर्ड के फैसले के विरोध में इस्तीफा दे दिया था।
पांच दिनों के घमासान के बाद, ओपनएआई का बड़ा एलान

