हरिद्वार : राजनीतिक सियासत गरम है इसी कड़ी में हरिद्वार लोकसभा से सियासी डाव खोजकर वापस आए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बाद आज पूर्व सीएम हरीश रावत की हरिद्वार में मौजूदगी ने चर्चाए गरम हो गई है। फेरूपुर में अचानक उनका स्वागत कार्यक्रम किया गया। खुद के स्वागत कार्यक्रम में हरदा ग्रामीणों की तारीफ करते नज़र आए। हरक सिंह रावत के हरिद्वार से लोकसभा लड़ने की मंशा जाहिर करने के सवाल पर चुप हो गए थे।
आपको बतादें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने मंगलवार को धर्मनगरी में पहुंचकर हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। रावत ने कांग्रेस के कई दिग्गजों के साथ पहुंचकर हरीश रावत को भी घेरने के लिए बिसात बिछाने का काम किया है ताकि वह हरिद्वार से लोकसभा सांसद बनकर अपनी सक्रिय राजनीति शुरू कर सकें, लेकिन उनके हरिद्वार से लौटने के अगले ही दिन पूर्व सीएम हरीश रावत आनन-फानन में फेरूपुर में पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री के इशारे पर ही हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पंचायत चुनाव के परिसीमन व आरक्षण में बड़ा खेल खेला गया है।

