नई दिल्ली : इस बार विस चुनावों के बाद पांच राज्यों के चुनाव परिणाम जारी होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आपको बतादें कि देर नहीं बल्कि पिछले पांच दिनों में चार बार इसके दाम में बढ़ोतरी हो चुकी है। 22 मार्च के बाद से अब तक इनके दाम 2.40 रुपये तक बढ़ गए हैं। इसपर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है और कहा है कि कस्ते हुए ट्विट्टर पर लिखा है कि “चुनाव आयोग से अनुरोध है कि आगामी राज्यों में चुनाव कार्यक्रम की तुरंत घोषणा करे, जिससे दामों को बढ़ना कम हो और लोगों को राहत मिले। उन्होंने आगे लिखा- चुनाव ईंधन के दाम में कोई वृद्धि नहीं।
आज भी बढ़ गए दाम-आपको बतादें कि आज शनिवार को भी खबर मिल रही है कि पेट्रोल के दाम 76 से 84 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 76 से 85 तक बढ़े हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 98.61 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 113.35 रुपये व डीजल की कीमत 97.55 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 93.01 रुपये जबकि डीजल का दाम 108.01 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 104.43 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.47 रुपये प्रति लीटर है।

