उत्तराखंड: अचानक जलस्तर बढ़ने से टापू पर फसे लोग,एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू 

बीती रात उत्तराखंड के मनेरी डैम के पास एक टापू पर कुछ लोगों फसे है जैसे ही ये सूचना एसडीआरएफ की टीम को मिली चत्रंत वो मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह के के साथ रेस्क्यू टीम तत्काल निकल गई मौके पर जा पहुंची। एनडीआरएफ टीम को घटनास्थल पहुँच जाने के बाद ये जानकारी प्राप्त हुई की टापू पर फंसे लोग दिहाड़ी मजदूरी करते है और मनेरी डैम के पास ही रहते हैं। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और वैकल्पिक मार्ग बह गया, जिससे मजदूर टापू के दूसरी तरफ ही फसकर रह गए। एसडीआरएफ टीम द्वारा रात अंधेरे में रिवर क्रॉसिंग पुल बनाकर तीन लोगों को टापू से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया। कुछ बचे लोगों को भी एक-एक कर टापू से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। 

रात के अंधेरे में और बढ़े जलस्तर के कारण एसडीआरएफ की टीम को लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *