आज इस पूरे सप्ताह के अंतिम दिन में धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। जबकि बीते सत्र में सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई थी। चांदी टूटी थी, तो आज शुक्रवार को इससे उल्टा हुआ है आज सोना सस्ता है। चांदी की कीमत बढ़ गई है। ऐसे में अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले इनके लेटेस्ट रेट चेक कर लेना फायदेमंद होगा। एमसीएक्स पर आज सोने की कीमत 0.10 फीसदी की गिरावट आई है और इसका भाव टूटकर 50,122 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया है।
चंडी की कीमत बढ़ी-
एक ओर जहां सोने के दाम में कमी आई है, तो वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में इजाफा हुआ है। चांदी का दाम शुक्रवार को 0.11 फीसदी की उछाल के साथ 58,813 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं।
सोना और चांदी खरीदने के लिए बेहतर टाइम-यह समय सोना और चांदी खरीदने के लिए बेहतर है। यहां बता दें कि बीते बुधवार को सोने का भाव तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की कीमत तीन महीने के निचले स्तर पर चल रही है।

