इधर देश में कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए हाई लेवल मीटिंग चल रही थी, उधर केरल में जीका वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 14 हो गए, जिसके बाद राज्य को सतर्क कर दिया गया है।राज्य सरकार को सहयोग देने के लिए विशेषज्ञों का छह सदस्यीय केंद्रीय दल दक्षिणी राज्य पहुंच गया है।
पहला मामला
राज्य में बृहस्पतिवार को मच्छरों के काटने से होने वाली इस बीमारी का पहला मामला 24 साल की गर्भवती महिला में सामने आया। राज्य सरकार के मुताबिक, शुक्रवार को 13 और ऐसे मामलों की पुष्टि हुई, जिसके बाद हाई अलर्ट घोषित किया गया।
लक्षण
जीका के लक्षण डेंगू की तरह हैं जिनमें बुखार, त्वचा पर चकत्ते और जोड़ों में दर्द होना शामिल है।

