पंजाबी गायक सिद्धू के हत्या पर हाईकोर्ट के सिटिंग जज करेंगे जांच

गौरतलब है कि बीते दिन रविवार को पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई है। जिसक बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट जारी किया गया। वहीं इस मामले में सियासत भी गरमा गई है। पंजाब कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वारदात के लिए आप सरकार ही जिम्मेदार है। वहीं गायक की सुरक्षा घटाने पर आप सरकार बैकफुट पर है। आपको बतादें कि गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के विरुद्ध आज सुबह चंडीगढ़ में युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष दीपक लुबना के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के सेक्टर 39 स्थित कार्यालय का घेराव करने का प्रयास भी हुआ है। वहां मौजूद पुलिस ने युवा कांग्रेस के नेताओं को रोक लिया और पकड़कर सेक्टर 39 के थाने ले आई। करीब 15 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने का एलान किया है।दीपक लुबाना ने आरोप लगाया कि आप सरकार लोगों की रक्षा करने में बेकार रही।मूसेवाला हत्याकांड पर मुख्यमंत्री मान ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है किदोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मान ने कहा कि पंजाब सरकार जांच में पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने डीजीपी के बयान पर भी स्पष्टीकरण मांगा है। सुरक्षा घटाने के फैसले पर भी मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *