पीएम मोदी ने लिया मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद, जनसैलाब उमड़ा

छत्तीसगढ़ में सभी राजनीतिक दलों की चुनावी सभा और तैयारियां जोर पर है।  इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जगदलपुर पहुंचे हैं।  पीएम के जगलपुर में दो प्रोग्राम हैं। छत्तीसगढ़ बीजेपी महामंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की लाख प्रयास के बाद प्रधानमंत्री की सभा में जनभीड़ उमड़ी है। प्रदेश की जनता ने बता दिया कि उन्हें कांग्रेस पर भरोसा नहीं है। आदिवासी भाईयों ने आज फिर बता दिया कि भूपेश बघेल की सरकार पर उनको भरोसा नहीं है। मोदी है तो मुमकिन है। पीएम के जगलपुर में दो कार्यक्रम हैं। पहला कार्यक्रम सरकारी होगा, जिसमें वो विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *