नई दिल्ली: दिल्ली से सिडनी के लिए एयर इंडिया के विमान ने उड़ान भरी जिसमें कई यात्री घायल हुए हैं, दरअसल, विमान एयर टर्बुलेंस का शिकार हो गया। एयर टर्बुलेंस के दौरान घायल यात्रियों को सिडनी हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई और यात्री को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया।
विमानन कंपनियों की नियामक संस्था डीजीसीए ने बीते मंगलवार को घटना की जानकारी देते हुए बतया है कि यह घटना मंगलवार को उड़ान के दौरान हुई। घटना में घायल यात्रियों को सिडनी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर चिकित्सा सहायता मिली। डीजीसीए के अनुसार किसी भी यात्री को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है।
विमान में घायल हुए यात्री, क्या हुआ ऐसा ?

