नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के साथ अपलोड स्पीड में भी अन्य टेलिकॉम कंपनी जैसे एयरटेल और वीआई को पछाड़ते हुए नंबर वन की पोजीशन हासिल कर ली है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से कुछ आंकड़े ज़ारी किए गए हैँ , जिसमे जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 19.1 एमबीपीएस मापी गई। वहीं अगस्त माह में जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 17.4 एमबीपीएस थी. हाल ही में ओकला के द्वारा दिल्ली सहित चार शहरों की औसत 5जी स्पीड के आंकड़े जारी किए थे। जिसमें रिलायंस जियो अपनी प्रतिद्वंदी एयरटेल और वीआई से कहीं आगे रही। दिल्ली में तो जियो ने 5जी की औसत डाउनलोड स्पीड में 600 एमबीपीएस का आंकड़ा छू लिया था।
आंकड़े बताते हैं कि टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी वीआई की 4जी डाउलनोड स्पीड लगातार घट रही है। फरवरी माह में 18.4 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड से यह सितंबर में 12.7 एमबीपीएस पहुंच गई है। वहीं सितंबर में एयरटेल की डाउनलोड स्पीड मामूली सुधार के साथ 14 एमबीपीएस दर्ज की गई। वीआई के खराब प्रदर्शन का फायदा एयरटेल को मिला और वह तीसरे नंबर से खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। लेकिन अब भी एयरटेल अपनी प्रतिद्वंदी रिलायंस जियो से काफी पीछे है।
जियो ने एयरटेल और वीआई को छोड़ा पीछे,बनी नंबर वन

