नई दिल्ली : आज सप्ताह के पहले दिन ग्लोबल बाजारों से कुछ अच्छा और कुछ हाल देखने को मिला है। भारतीय बाजार भी हफ्ते के पहले दिन गिरावट पर खोले गए हैं। आज सोमवार को सेंसेक्स 250 अंक नीचे या है जबकि निफ्टी भी 16150 के नीचे आ गया है। उससे पहले अमेरिका बाजार शुक्रवार को सीमित दायरे में कारोबार करते दिखे हैं। डाओ जोंस पर 300 अंक की रेंज में कारोबार हुआ और ये इंडेक्स 50 अंक नीचे बंद किया गया है। नैस्डेक में लगातार पांचवें दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और शुक्रवार को ये हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
जून में अमेरिका में 3.7 लाख रोजगार जुड़े और अनुमान 2.5 लाख का था। एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने से इंकार किया और ट्विटर के शेयर का भाव 5 फीसदी तक फिसला । यूरोपीय बाजारों में मजबूती देखने को मिले हैं। इसके अलावा सिंगापुर और मलेशिया के बाजार आज बंद हैं। जापान के बाजारों में 2 फीसदी की तेजी आई है। SGX Nifty में गिरावट देखने को मिल रही है ये इंडेक्स लाल निशान के साथ कारोबार करता दिख रहा है। सोमवार को एयरटेल और टीसीएस जैसी कंपनियों के शेयर में गिरावट आई है।
गिरावट पर खुला बाज़ार,सेंसेक्स 200 , निफ्टी 16150 नीचे

