अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?, जानिए 

नई दिल्ली : मौसम जहां बीते कुछ दिनों  से बेहद गर्मी का बना हुआ है, वहीं अब दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी, पंजाब, हरियाणा और कई अन्य राज्यों में अचानक से धूलभरी आंधी चल रही है। जिसे लोगों को धुप से राहत मिली है। कई इलाकों के बादल बने हुए हैं। कई जगह हल्की बारिश भी होने की खबर है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में 20 मई तक भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले पांच दिन भारी बारिश का अनुमान है। असम और मेघालय में 16, 18 और 19 मई को अत्यधिक भारी बारिश के आसार हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *