ओमीक्रॉन की रफ़्तार ने सरकार को चेताया,पीएम कल अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

देश में अब कोरोना का नया ओमीक्रॉन अब ख़तरा बनकर चिंता बढ़ा रहा है। ये नया वैरिएंट  ‘ओमिक्रॉन’ का प्रसार बहुत तेज़ी से हो रहा है। स्वस्थ्य मंत्रलय से जारी सूचना के अनुसार अब देश में कुल 221 लोग ओमीक्रॉन से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 65 मरीज महाराष्ट्र में हैं व 54 मरीज दिल्ली में मिले हैं। ओडिशा के दो व जम्मू-कश्मीर में मिले तीन संक्रमितों के साथ 14 राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमण फैल चुका है। अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना (20), कर्नाटक (19), राजस्थान (18), केरल (15), गुजरात (14) और उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में दो मामले जबकि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ में एक-एक मामला है।देश में बढ़ती ओमिक्रॉन की स्थिति ने सरकार की परेशानियां बढ़ती नज़र आ रही है।

इस बीच एक समाचार एजेंसी द्वारा प्रसारित खबर के मुताबिक़,देश के पीएम मोदी कल गुरुवार को कोरोना की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।महाराष्ट्र में आज से शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। लेकिन इससे पहले सभी विधायक, विधानसभा स्टाफ, पुलिस और कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई जिसमें आठ पुलिसकर्मी और मंत्रालय के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

तेलंगाना में चिकित्सक संक्रमित-तेलंगाना में मंगलवार को चार नए ओमिक्रॉन संक्रमित की पुष्टि हुई थी जिसमें एक इलाज कर रहे डॉक्टर भी नए वैरिएंट से संक्रमित हो गए।

राज्यों में आंकड़े –

अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना (20), कर्नाटक (19), राजस्थान (18), केरल (15), गुजरात (14) और उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में दो मामले, जबकि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ में एक-एक मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *