बीते कई दिनों से संसद के मानसून सत्र में हंगामें लगातार जारी है इसी कड़ी में आज शुक्रवार का दिन भी हंगामे में ही गुजरा जिसके चलते दोनों सदनों में थोड़ी देर भी चर्चा नहीं हो सकी। जैसे ही दिन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसद हंगामा करने लगे। इसके चलते राज्यसभा व लोकसभा को पहले दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। जैसे ही दोबारा कार्यवाही को चलाया गया फिरसे हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही को सोमवार तक के लिए स्थगित की गई है। पहले दोनों सदनों को दोपहर 12 बजे तक स्थगित किया गया। जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, फिर से हंगामा शुरू हो गया। इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भाजपा नेता स्मृति ईरानी के बीच हुई नोंकझोंक ने नए विवाद का जन्म ले लिया है। इस पर आज फिर संसद में हंगामे का प्रभाव है।
लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

