रायपुर: दुखद खबर मिली है बीते दिन गुरूवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर रात करीब नौ बजे टेस्टिंग के समय छत्तीसगढ़ शासन का हेलीकाप्टर लैंडिंग करते समय क्रैश हो गया जिसमें पायलट और को-पायलट की मौके पर ही मौत हो गई है। माना एयरपोर्ट पर हेलीकाप्टर क्रैश की यह पहली दुखद घटना हुई है। इसके अलावा टेस्टिंग के चलते हेलीकाप्टर पर सीनियर पायलट एपी श्रीवास्तव और को-पायलट गोपालकृष्ण पांडा सवार थे। रात करीब नौ बजे लैंडिंग के दौरान जोरदार धमाके के साथ हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सीआइएसएफ और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और भीतर फंसे पायलट और को-पायलट को किसी तरह बाहर किया गया।
इस बड़े हादसे में हेलीकाप्टर के दोनों पायलट बुरी तरह घायल हुए है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद हेलीकाप्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत पर शोक प्रकट किया है। एपी श्रीवास्तव और गोपालकृष्ण पांडा गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें फौरन ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दुखद खबर: रायपुर में हेलीकॉप्टर क्रैश,पायलट-को पायलट की मौत

