इस उद्घाटन को कई जानें के बाद पाकिस्तान ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि वह इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा। उसके खिलाड़ी चेन्नई पहुंच चुके थे, लेकिन उसने अंतिम समय में हटने का फैसला किया है।
चेन्नई में पीएम का सम्बोधन –उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”तमिलनाडु में सुंदर मूर्तियों के साथ कई मंदिर हैं जो विभिन्न खेलों का प्रतिनिधित्व करते हैं। तमिलनाडु का शतरंज से गहरा ऐतिहासिक संबंध है। राज्य ने कई शतरंज मास्टर्स बनाए हैं। यह एक जीवंत संस्कृति और सबसे पुरानी भाषा ‘तमिल’ का निवास है।
मद्रास हाईकोर्ट ने गुरुवार को तमिलनाडु सरकार को 44वें शतरंज ओलंपियाड के लिए अपने सभी विज्ञापनों और प्रचार गतिविधियों में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों की तस्वीरें नहीं लगाने के लिए फटकार लगाईं है। \भारत के पदक –ओलंपियाड जैसी टीम प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की फॉर्म के अलावा टीमवर्क भी महत्वपूर्ण होता है। भारत ने नॉर्वे के ट्रॉमसो में 2014 में खेले गए ओलंपियाड में ओपन वर्ग में कांस्य पदक जीता था जबकि 2020 के ऑनलाइन ओलंपियाड में वह रूस के साथ संयुक्त विजेता रहा था।

