प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कल विधानसभा चुनाव से पहले यूपी मिशन 2022 की ताकत को और बढ़ाने में कोई कस्र नहीं छोड़ रहे हैं। कल दिन गुरूवार 23 दिसंबर को एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुँचेंगें। 10 दिन की अवधि में पीएम मोदी का यह वाराणसी का दूसरा दौरा है। पिंडरा के करखियांव में जनसभा से पहले इस बार पीएम 2100 करोड़ की 25 परियोजनाओं का तोहफा सौपेंगें। पीएम मोदी के सभास्थल पर दो लाख लोगों के जुटने की आशंका है जिसकी भारी व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम स्थल पर कल गुरूवार के लिए बैरिकेडिंग के अंदर दो लाख से अधिक फाइबर कुर्सियां लगाईं गयीं हैं। कल होने वाले आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच के ठीक सामने बैरिकेडिंग के बाद अति विशिष्ट लोगों के लिए सोफे और वीआईपी कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। कल हाईवे से सटे जनसभा स्थल पर पहुंचने के लिए अलग-अलग द्वार भी तैयार कराए गए हैं। करखियांव में होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए 15 सौ वाहनों की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग को दी गई है। वाहनों का प्रबंध करना परिवहन विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। अब तक आठ सौ वाहनों का इंतजाम विभाग ने किया है।

