आजमगढ़ स्थित चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल में 11वीं की छात्रा श्रेया की मौत के मामलें में अब अभिभावक सीबीआई जांच की मांग कर अपनी बेटी के लिए इन्साफ चाहते हैं। अभिभावक सड़क पर उतरे। आजमगढ़ के मुख्या चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। छात्रा के माता-पिता ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर पुलिस से जांच कराने की मांग उठाई है।आजमगढ़ पुलिस की जांच में ऐसा क्या कम था जो मऊ पुलिस ने उसे सिरे से खारिज कर दिया और गिरफ्तार प्रधानाचार्या और क्लास टीचर को पूरी तरह से क्लीन चिट देदी । वहीं पिता ने प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग भी की।
ये है मामला –
31 जुलाई को चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा श्रेया की तीसरी मंजिल से गिरी और उसकी मउअत हो गई जिसके बाद विद्यालय प्रशासन घंटों परिजनों को बरगलाता रहा और काफी देर से इधर उधर की बातो में फसाता रहा। पुलिस को भी समय से सूचना नहीं दी गई। सारे साक्ष्य पर पानी डाल कर साफ करने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई थी।

