18 मार्च से पंजाब पुलिस को चकमा दे रहा अमृतपाल सिंह पर शिकंजा कसने की काव्यात शुरू हो गई है। पुलिस ने उसके सबसे खास साथी पपलप्रीत सिंह को आज सोमवार को होशियारपुर से पकड़ा गया। पपल प्रीत ही अमृतपाल की फरारी का मास्टर माइंड है।अमृतपाल को उसके चाचा ने सरेंडर करने को कहा था लेकिन पपल प्रीत ने उसे फरार होने के लिए कहा,इसके बाद पपलप्रीत साये की तरह अमृतपाल के साथ रहे। आखिरी बार मार्च के अंत में पपलप्रीत को होशियारपुर के एक डेरे में देखा गया था। अमृतपाल और पपलप्रीत के रास्ते अलग हो चुके हैं। 18 मार्च के बाद अमृतपाल को फरार करवाने में भी उसकी मुख्य भूमिका है। पपलप्रीत हमेशा से विवादों में रहा है।
अब पकड़ा जाएगा अमृतपाल, शिकंजा कसना शुरू

