देहरादून : खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू कॉल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी धमका रहा है। जिसमें उसने कहा है कि यदि उत्तराखंड में उनके संगठनों के लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए तो इसके लिए जिम्मेदारी सीएम की होगी। रात तक यह मामला डीजीपी अशोक कुमार के पास पहुंचा और उन्होंने इसकी तुरंत जांच कराने के निर्देशदिए हैं। एसटीएफ ने इन तमाम नंबरों को ट्रेस करना शुरू हो चुका है।
उत्तराखंड में नहीं सिख फॉर जस्टिस का आधार
जब पन्नू के इस तरह का मैसेज वायरल हुआ कि पहले भी कई बार इस तरह से लोगों के पास कॉल आई है और पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि उत्तराखंड में सिख फॉर जस्टिस संगठन का कोई आधार नहीं है।उनके समर्थक भी पुलिस की नज़र में नहीं है।

