Big Breaking : MP में अतीक की गाड़ी का हुआ हादसा,पुलिस में अफ़रातरी 

बरेली : प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के बाद गवाह उमेश पाल का अपहरण किया गया था। उमेश पाल ने इस मामले में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी साथ ही इस अपहरण मामले में कल मंगलवार 28 मार्च को सजा की घोषणा हो सकती है। इसलिए अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ को भी पुलिस बरेली केंद्रीय जेल 2 से प्रयागराज ले जा रही है। प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ रात में ही बरेली आ गई थी। सुबह नौ बजे अशरफ को जेल से निकाला गया तो बड़ी संख्या में मीडिया यहां मौजूद थी। पुलिस ने जेल गेट पर गाड़ी इस तरह लगाई कि मीडिया से अशरफ की सीधी बात ही नहीं हो सकी। गाड़ी में अशरफ के बैठने के बाद मीडिया ने उससे पूछा कि उसे कोई खतरा तो नहीं है तो अशरफ ने अंदर से हाथ हिलाकर खतरे से मना किया। 

अतीक अहमद की गाड़ी के साथ हुआ हादसा –गैंगस्टर अतीक अहमद का काफिला जैसे ही खराई चेकपोस्ट से निकला वहीँ अचानक अतीक अहमद की वैन के सामने एक गाय आ गई और वैन से टकरा गई। हादसे में गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वैन पलटने से बच गई। उसके बाद पूरे काफिले को कुछ देर के लिए रोक दिया गया फिर प्रयागराज के लिए दोबारा रवाना हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *