प्रदेश में हो रही धांधलेबाजी पर सरकार की सख्ती,फुल प्रूफ प्लान तैयार

देहरादून : आज प्रदेश मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकारी विभागों में भर्ती मामलों में गड़बड़ी से जुड़े सभी मामलों को बारीकी से देख रही है और उनपर पूरी कार्रवाई के लिए तत्पर है।योजना तैयार की जा रही है ताकि ऐसे मामलों पर रोक लग सके।यदि कहीं कोई गड़बड़ी मिले तो दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके।

बीते दिन रविवार देर शाम यहां राज्य अतिथिगृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम धामी ने कहा कि यह प्रदेश के नौजवानों के भविष्य से जुड़ा मामला है। आयोग की भर्तियों में जहां कहीं गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हुई है जांच के आदेश सरकार द्वारा दे दिए गए हैं। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो। ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सरकार फुल प्रूफ योजना तैयार कर रही है, ताकि भर्तियां सही तरीके से हों और उनमें पारदर्शिता दिखाई दे। 

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बारे में जितना भी लिखा जाए वह कम ही है। उनके पीएम बनने के बाद दुनिया में भारत का मान सम्मान, स्वाभिमान और पहचान बढ़ी है। देश अब एक नए भारत के रूप में पहचाना जा रहा है। देश में नई कार्यसंस्कृति बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *