आज मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन खूब बवाल बरपा है। पहले तो कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक भाजपा में शामिल हो गए। इसके कुछ ही देर बाद भाजपा ने आरोप लगाया कि खरगोन में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल की मौजूदगी में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं। यह वीडियो कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। जो की हट गया है। कांग्रेस ने भाजपा के आरोप लगाए वीडियो को झूठा बताया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मुद्दे पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ लेकर चलना हुआ। पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है? पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राहुल की रैली में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे,दी सफाई

