ड्रिल मशीन छात्र के हाथ पर चलाई,मचा हड़कंप 

कानपुर: यूपी के कानपुर में एक निर्दयी शिक्षक की खबर सामने आई है। दरअसल,दो का पहाड़ा न सुनाने पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मॉडल प्रेमनगर से कक्षा पांच के छात्र विबान को एक निजी संस्था के अनुदेशक ने हाथ में ड्रिल मशीन चला दी जिससे छात्र घायल हो गया। यह मामला बीते दिन गुरूवार की है। छात्र के हाथ में चोट देखकर शुक्रवार को अभिभावकों ने स्कूल में आकर हंगामा किया।छात्र विवान ने बताया कि अनुज सर ने दो का पहाड़ा सुनाने को कहा जब हम नहीं पाए तो वह हाथ में ड्रिल मशीन लिए हुए थे और उन्होंने चला दी। तभी पास में खड़े छात्र कृष्णा ने ड्रिल मशीन का प्लग हटा दिया। ड्रिल मशीन चलने छात्र के बाएं हाथ में चोट के निशान हैं।  बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। अनुदेशक को स्कूल से हटाया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *