मिर्ज़ापुर : हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मिर्जापुर में आयोजित एक जनसभा में अखिलश यादव और सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोलै | उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अभी सत्ता में नहीं है |इसके बावजूद भी अपने मंच पर किसी अल्पसंख्यक समाज के मुसलमानों को बिठाने से बचती हैं | हिजाब के मामले में अखिलेश चुप हो जाते हैं |
ओवैसी ने कहा कि हम और हमरे सहयोगी बाबू सिंह कुशवाहा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं | हम लोग हिस्सेदारी की लड़ाई लड़ रहे हैं जिससे कि गरीब और पिछड़ी जनता को उनका हक़ और हिस्सा मिल सके | इस विधानसभा क्षेत्र में अभी बहुत से काम होना बाकी है.’ यूपी की जनता ने पांच साल की सत्ता भाजपा को दी हैं | मगर आप जानते हैं कि इस विधानसभा क्षेत्र में जो शास्त्री ब्रिज मिर्जापुर को पूरे पूर्वांचल से मिलाता है अब वह इतना खराब हो चुका है कि कभी भी गिर सकता है |
उन्होंने जनता से यह भी कहा कि अपने वोट का इस्तेमाल कीजिए और कमज़ोर को मजबूत बनाइए. यहां हम अपने लिए नहीं आए हैं बल्कि आपके लिए आए हैं. और हमारा प्रयास रहेगा किआपको सामाजिक न्याय मिल सके|

