सीएम धामी ने किया आईटीडीए का औचक निरीक्षण,लोगों की सुनीं समस्याएं 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को आईटीडीए का औचक निरीक्षण किया और सीएम धामी ने हेल्पलाइन 1905 और इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं का जायज़ा भी लिया।  सीएम धामी ने हेल्पलाइन के कंट्रोल रूम से अल्मोड़ा जनपद के पच्योना गांव के निवासी लाल सिंह की समस्या को सुना और उन्होंने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को निर्देश दिये कि शिकायत का शीघ्र समाधान किया जाए।

लाल सिंह ने सीएम हेल्पलाइन 1905 पर शिकायत की थी कि खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है। जिसके कारण क्षेत्रीय राशन डीलर द्वारा उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने लाल सिंह से बात करते हुए कहा कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान होगा।  उन्होंने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को निर्देश दिये हैं कि जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा के स्तर पर लंबित इनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाए। विभिन्न समस्याओं से संबंधित जो भी फोन कॉल आ रहे हैं, लोगों से शालीनता से बात कर उनकी समस्याएं सुने और जिस विभाग से संबंधित शिकायत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *