जानिए कब पेश होगा केंद्रीय बजट?,सत्र की शुरुआत इस दिन 

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू किया जा शुरू किया जा सकता है। ख़बरों की माने तो संसद का बजट सत्र छह अप्रैल तक जारी रहने का अनुमान है। सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र से की जाएगी। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। उनका संसद के दोनों सदनों को पहला संबोधन होगा।

अब तक जानकारी की मानें तो, पहले दिन दोनों सदनों में इकोनॉमिक सर्वे को पेश किया जाएगा। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। सत्र का पहला भाग 10 फरवरी तक जारी रह सकता है। इसके बाद बजट सत्र का दूसरा भाग छह मार्च को शुरू किया जाएगा। जो कि 6 अप्रैल तक जारी रहेगा। 
बजट सत्र के पहले भाग में दोनों सदनों में राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके बाद केंद्रीय बजट पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब पेश करेंगे और वित्त मंत्री सीतारमण भी केंद्रीय बजट पर होने वाली बहस का जवाब देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *