अंकिता मर्डर केस में सुनवाई हुई,कल आएगा फैसला 

देहरादून : अंकिता हत्याकांड के मामलें में कोर्ट की सुनवाई आज तीनों आरोपियों के नार्को  और पॉलीग्राफ टेस्ट पर हुई है। इस  मसले पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भावना पांडे की अदालत में आज सुनवाई हुई। इस दौरान अभियोजन पक्ष ने संबंधित मामले की रूलिंग ,जिसके बाद कोर्ट ने एक दिन की तारीख आगे बढ़ा दी है। अब कोर्ट कल बुधवार को अपना फैसला पेश करेगा।

शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गत तीन जनवरी को अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से अपनी दलीलें रखी गई थीं। बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसले के लिए 5 जनवरी की तिथि निर्धारित की थी। पांच जनवरी को अभियोजन पक्ष की तरफ से संबंधित मामलों में अन्य कई रूलिंग को जरूरी बताते हुए इन्हें प्रस्तुत करने के लिए अदालत से समय की मांग की गई। अदालत ने इसके लिए समय प्रदान करते हुए 10 जनवरी की तिथि तय की थी जिसपर आज सुनवाई हुई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *