पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में भी आज रहेगा राजकीय शोक : पुष्कर सिंह धामी

देहरादून : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का कल रात मल्टीऑर्गन फेल्यर की वजह से लखनऊ के SGPGI अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर हैं। उत्तर प्रदेश में जहाँ कल 23 अगस्त तक का राजकीय अवकाश घोषित किया गया है वहीँ उत्तराखंड राज्य में भी आज दिन रविवार को एक दिन का राजकीय शोक रखा गया है।
प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर राज्य में आज दिनांक 22 अगस्त को एक दिन का राजकीय शोक किया आएगा जिसके चलते उन्हें इस तरह हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 
आपको बतादें इतना ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेश में आयोजित  रक्षाबंधन के कार्यक्रम को  स्थगित कर दिया था,लेकिन महिलाए उनके आवास पहुंची तो उन्होंने कितने भी लोग पहुंचे उनके साथ सादगी और शांति से राखी बंधवाई हैं।  क्टरों ने बताया कि सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ है। कल्याण सिंह ने अपनी आखिरी साँस 89 वर्ष में ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *